पीएसएलवी-सी50/सीएमएस-01 मिशन का काउंटडाउन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन पीएसएलवी-सी50 के संचार उपग्रह सीएमएस-01 के साथ प्रक्षेपण को लेकर 25 घंटें की उल्टी गिनती बुधवार को 14.41 बजे शार रेंज में शुरू हुई। इसरो ने कहा कि पीएसएलवी-50 यहां से 100 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के श्रीहरिकोटा स्थित शार रेंज के दूसरे लांच पैड से गुरूवार को …

चेन्नई। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन पीएसएलवी-सी50 के संचार उपग्रह सीएमएस-01 के साथ प्रक्षेपण को लेकर 25 घंटें की उल्टी गिनती बुधवार को 14.41 बजे शार रेंज में शुरू हुई। इसरो ने कहा कि पीएसएलवी-50 यहां से 100 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के श्रीहरिकोटा स्थित शार रेंज के दूसरे लांच पैड से गुरूवार को 15.41 बजे उड़ान भरेगा।

लांच प्राधिकरण बोर्ड (एलएबी) द्वारा मिशन के लिए आगे बढ़ने के लिए हरी झंडी दिखाये जाने के बाद इस वर्ष के दूसरे मिशन की उलटी गिनती शुरू हुई। इसरो ने एक ट्वीट में कहा, “पीएसएलवी-सी 50 / सीएमएस -01 मिशन के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती आज सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के श्रीहरिकोटा के शार रेंज में 0241 बजे शुरू हुई।”

काउंटडाउन के दौरान भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के 44.4 मीटर लंबे, चार-चरणों वाले वर्कहॉर्स लॉन्च वाहन में प्रणोदक भरने संबंधी अभियान पूरे किए जाएंगे। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद सीएमएस -01 को सभी चार चरणों के प्रज्वलन और पृथक्करण के बाद पृथ्वी की कक्षा जीटीओ में स्थापित कर दिया जाएगा।

इसरो ने कहा कि संचार उपग्रह सीएमएस-01 ‘एक्सटेंडेड सी बैंड’ में सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है जिसके दायरे में भारत की मुख्य भूमि, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप द्वीपसमूह होंगे। सीएमएस-01 भारत का 42वां संचार उपग्रह है। गौरतलब है कि सात नवंबर को पीएसएलवी ने श्रीहरिकोटा से ईओएस-01 और नौ अंतरराष्ट्रीय उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था।

संबंधित समाचार