लखनऊ: रेल यात्री संतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हो रेल विकास कार्य- जीएम
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को लखनऊ जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर प्रदान की जा रहीं यात्री सुख-सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने प्रातः 9.30 बजे लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर स्थित एकीकृत क्रू लाबी में काउंसलिंग पंजिका, फाग(कोहरा) पंजिका, साइन आन साइन आफ पंजिका, …
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को लखनऊ जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर प्रदान की जा रहीं यात्री सुख-सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने प्रातः 9.30 बजे लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर स्थित एकीकृत क्रू लाबी में काउंसलिंग पंजिका, फाग(कोहरा) पंजिका, साइन आन साइन आफ पंजिका, स्पेड पंजिका, रैण्डम ब्रेथ एनालाइज़र पंजिका व कर्मचारी परिवाद पंजिका का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ट्रेन संचालन से जुड़े लोको पायलट व गार्ड को कोहरे के मौसम में सुरक्षित व सरंक्षित गाड़ी संचालन, डयूटी पर आने से पूर्ण विश्राम का उपभोग करने, डयूटी के दौरान आने वाली समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ डा मोनिका अग्निहोत्री ,अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) शिशिर सोमवंशी, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) संजय यादव, मंडल के शाखाधिकारियों मौजूद रहे।
महाप्रबंधक ने लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के अन्तर्गत सरकुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया, स्टेशन प्लेटफार्म, पूछताछ कार्यालय, चार्टिग डिस्पले बोर्ड, स्टेशन की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था इत्यादि को देखा तथा स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यो की जानकारी प्राप्त की। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल पर हो रहे विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों की गहन समीक्षा बैठक की।
बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन ) राघवेंद्र कुमार ने महाप्रबधक का स्वागत किया साथ ही अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) शिशिर सोमवंशी ने पावर पॉइंट पर्सेन्टेशन के माध्यम से लखनऊ मण्डल की ओर से इस वर्ष में की गयी महत्वपूर्ण उपलब्धियों और यात्री सुविधा, नवीन निर्माण कार्यो के साथ आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
गोमतीनगर टर्मिनल के विकास कार्यो का लिया जायजा
गोमतीनगर टर्मिनल पर किये जा रहे निर्माण विकास कार्यों की प्रगति का महाप्रबंधक ने जायजा लिया। यात्री सुविधाओं के विकास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने यात्री कोचिंग काम्पलेक्स, पिटलाइन, सिक लाइन, निर्माणाधीन स्टेशन प्लेटफार्म,आरएलडीए कैंप ऑफिस तथा सेकेंड एंट्री को देखा तथा साथ ही यात्रियों को भविष्य में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं ,निर्माणधीन कार्यो व गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया।
गोमतीनगर-ऐशबाग रेल खंड पर ट्रेलिंग निरीक्षण
गोमतीनगर ऐशबाग रेलखंड पर जीएम ने टावर वैगन विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐशबाग जंक्शन पर सेकेण्ड एंट्री, स्टेशन प्लेटफार्म , स्टेशन अधीक्षक कक्ष, बैटरी रूम, रिले रूम, वेटिंग हॉल, फुट ओवर ब्रिज तथा सर्कुलटिंग एरिया आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टेशन पर हो रहे विद्युत, सिगनल, परिचालन, इंजीनियरिंग तथा वाणिज्यिक कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया।
