बरेली: बसों में साउंड सिस्टम से यात्रियों को कोरोना के प्रति किया जाएगा जागरूक
अमृत विचार, बरेली। कोरोना के प्रति रोडवेज बसों में यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सभी बसों के अंदर साउंड सिस्टम लगाए जाएंगें। जो पूरे सफर में कोरोना से कैसे बचाव करें यह बताएंगे। इसके लिए आदेश जारी हो चुके हैं। दिल्ली में जब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हुई …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना के प्रति रोडवेज बसों में यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सभी बसों के अंदर साउंड सिस्टम लगाए जाएंगें। जो पूरे सफर में कोरोना से कैसे बचाव करें यह बताएंगे। इसके लिए आदेश जारी हो चुके हैं।
दिल्ली में जब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हुई तो काफी इंतजाम बरते जाने लगे। दिल्ली जाने वाले सभी यात्रियों से उनकी पूरी जानकारी मांगी जाने लगी। बसों के सैनेटाइजेशन प्रमाण पत्र के साथ ही भेजने के आदेश जारी हुए हैं।
परिचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वह यात्रियों के हाथों को बिना सैनेटाइजेशन और बिना मास्क के बस में चढ़ने की अनुमति न दें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मगर इसमें से कितने निर्देशों का पालन हो रहा है। हकीकत किसी से छिपी नहीं है। इसी बीच एक नया आदेश जारी हो गया कि अब बसों में यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसके लिए रीजन की सभी बसों में साउंड सिस्टम लगाया जाना है। जो सभी यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगा। बतादें कि बरेली परिक्षेत्र में कुल 681 बसें है। इसमें से 201 बसें बरेली डिपो की और 201 बसें रुहेलखंड डिपो की है। वहीं, बदायूं डिपो में 168 और पीलीभीत में 112 बसें है। उम्मीद है कि जल्द ही इन बसों में साउंड सिस्टम लगने काम जल्द शुरू होगा।
मुख्यालय से आदेश मिले हैं कि बसों में यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाए। इसके लिए सभी बसों में साउंड सिस्टम लगाने के निर्देश मिले हैं। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा। – संजीव यादव, सेवा प्रबंधक
