बरेली: सर्दी का सितम जारी, छह डिग्री पर आया पारा
अमृत विचार, बरेली। जिले में शीतलहर चलने लगी है। बुधवार की रात अब तक के मौसम की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा पहुंचा। बुधवार को दोपहर में अच्छी धूप खिली। फिर भी लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। शाम को सूरज के ढलते ही शीतलहर चलने से गलन बढ़ गई। मौसम …
अमृत विचार, बरेली। जिले में शीतलहर चलने लगी है। बुधवार की रात अब तक के मौसम की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा पहुंचा। बुधवार को दोपहर में अच्छी धूप खिली। फिर भी लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। शाम को सूरज के ढलते ही शीतलहर चलने से गलन बढ़ गई।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी ठंड का सितम शुरू हुआ है। आने वाले दिनों में रात्रि का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस या उससे भी कम रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में देर शाम या रात में घर लौटने वाले लोगों को अत्यधिक ठंड झेलनी होगी। बुधवार की सुबह सर्द रही, बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद सूरज निकला। गुनगुनी धूप से लोगों को राहत मिली लेकिन धूप से हटते ही लोग ठिठुरन महसूस करने लगते थे।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह के अनुसार, धूप भले ही खिल गई लेकिन दिन के तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान घटकर 19 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। उन्होंने बताया अभी अगले दो तीन दिन तक इसी तरह से ठंड ज्यादा रहेगी।
