बरेली: दिसंबर में शिक्षकों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक
बरेली, अमृत विचार। महाविद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारी दिसंबर में अवकाश ले रहे हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमित भारद्वाज ने अवकाश पर रोक लगा दी है। इसके तहत क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, विश्वविद्यालय की कुलसचिव और सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आदेश दिया गया है। आदेश में साफ लिखा है कि शिक्षण कार्य कोविड …
बरेली, अमृत विचार। महाविद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारी दिसंबर में अवकाश ले रहे हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमित भारद्वाज ने अवकाश पर रोक लगा दी है। इसके तहत क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, विश्वविद्यालय की कुलसचिव और सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आदेश दिया गया है। आदेश में साफ लिखा है कि शिक्षण कार्य कोविड की वजह से देरी से शुरू हुआ है। इसलिए छात्र हित में अवकाश का उपभोग न करें। सिर्फ अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश लें। विश्वविद्यालय की ओर से इस आदेश को वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
