बरेली: बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने को स्कूल संचालकों ने अपलोड की गलत सूचनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

  अमृत विचार, बरेली। बोर्ड परीक्षाओं में अपने स्कूल को परीक्षा केंद्र बनवाने की होड़ में स्कूल संचालकों ने गलत सूचनाएं अपलोड कर दी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उनके स्कूल का सत्यापन हुआ। स्कूल संचालकों ने पुराने शासनादेश के मुताबिक ही इस बार भी सूचनाएं अपलोड की हैं। जबकि इस बार कोरोना …

 

अमृत विचार, बरेली। बोर्ड परीक्षाओं में अपने स्कूल को परीक्षा केंद्र बनवाने की होड़ में स्कूल संचालकों ने गलत सूचनाएं अपलोड कर दी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उनके स्कूल का सत्यापन हुआ। स्कूल संचालकों ने पुराने शासनादेश के मुताबिक ही इस बार भी सूचनाएं अपलोड की हैं। जबकि इस बार कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए नियमों में बदलाव किया गया है। हालांकि सत्यापन के बाद मैनुअल तरीके से इनकी सूचनाओं को दोबारा अपलोड कराया गया है।

स्कूलों की सूचनाएं अपलोड करने के सत्यापन के लिए सभी तहसीलों में दो-दो प्रधानाध्यापकों को नोडल अधिकारी बनाया गया। सदर तहसील के स्कूलों के सत्यापन के लिए तहसील को दो भागों सदर ए और सदर बी में बांटा गया है। सदर बी के स्कूलों का सत्यापन कर रहे राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया के प्रधानाध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र मौर्या ने बताया कि सत्यापन के दौरान स्कूलों में वह सब कुछ नहीं मिला जो उन्होंने अपलोड किया था। अधिकांश स्कूलों ने पिछले शसनादेश के मुताबकि स्कूलों की सूचनाएं अपलोड कर दी थीं। पिछले शसनादेश के मुताबिक एक कक्ष में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था ज्यादा थी। मगर अब कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से बैठाया जाना है। इन्हीं सब में त्रुटियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि त्रुटियां मिलने वाले स्कूलों से मैनुअल तरीके से सूचनाएं अपलोड कराई गईं हैं।

संबंधित समाचार