मीरजापुर: दो दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर, अमृत विचार। लालगंज थाना क्षेत्र के बौड़रा गांव में दो दिन से लापता युवती का शव आज सुबह गांव के कुएं में मिला। ग्रामीणों ने शव देखने के बाद युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर …

मीरजापुर, अमृत विचार। लालगंज थाना क्षेत्र के बौड़रा गांव में दो दिन से लापता युवती का शव आज सुबह गांव के कुएं में मिला। ग्रामीणों ने शव देखने के बाद युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लालगंज थाना क्षेत्र के बौड़रा गांव में 19 वर्षीय युवती बीते 15 दिसंबर की सुबह शौच के लिए घर निकली थी। इसके बाद से वह लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं लगा तो परिजनों ने लालगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। आज सुबह ग्रामीणों ने युवती का शव गांव के ही कुएं में देखा और इसकी सूचना युवती के परिजनों दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची लालगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार