जलालाबाद: परिजनों ने किया अंतिम संस्कार करने से मना, कोतवाल के समझाने पर हुई अंत्येष्टि
अमृत विचार, जलालाबाद/शाहजहाॅंपुर । जमीनी विवाद में पूर्व प्रधान के भाई की हत्या के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही दो हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शव के पोस्टमार्टम के बाद घर पहुँचे मृतक का भाई अन्य तहरीर …
अमृत विचार, जलालाबाद/शाहजहाॅंपुर । जमीनी विवाद में पूर्व प्रधान के भाई की हत्या के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही दो हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शव के पोस्टमार्टम के बाद घर पहुँचे मृतक का भाई अन्य तहरीर लेकर कोतवाली पहुँच गया।
तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई पूर्व प्रधान प्रदीप ने पुलिस पर दबंगो का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। साथ ही मुकदमे में शेष तीन लोगों का नाम न बढ़ने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। सुबह पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार के लिए पूछने पर परिजन बिफर गए और रोड जाम करने की योजना बनाने लगे।
रोड जाम की सूचना पर पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए एक घण्टे तक मौके पर तैनात पुलिसकर्मी परिजनों को समझाने में विफल रहे तब कोतवाल ने स्वयं आकर समझाया तब कहीं जाकर दो घण्टे बाद शव की अंत्येष्टि हुई।
