Rampur: दो पैनकार्ड मामले में सजा के खिलाफ 7 जनवरी को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दो पैन कार्ड में सात साल की सजा पाने वाले सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम की सजा के खिलाफ दायर अपील पर मंगलवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। अब इस मामले में और सजा बढ़ाने के मामले में 7 जनवरी को होगी।

17 नवंबर को दो पैन कार्ड में एमपी- एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात सात साल की सजा व 50-50 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी। इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले के खिलाफ आजम खां के अधिवक्ता ने सेशन कोर्ट में शरण ली थी। 

उसके बाद सरकारी वकील की ओर से सजा बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। दोनों मामलों में मंगलवार को सुनवाई हुई। अब इस मामले में 7 जनवरी को सुनवाई होगी। एडीजी सीमा सिंह राणा ने बताया कि सजा के खिलाफ अपील,डूंगरपुर और यतीमखाने के मामले में अब सात जनवरी को सुनवाई होगी।

संबंधित समाचार