आज का राशिफल : 27 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। आवश्यक न हो तो लंबी यात्रा न ही करें। सामाजिक कार्यों में न चाहते हुये भी सम्मिलित होना पड़ सकता है। अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनाएं। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं।

वृष- आज आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा।

मिथुन- आज शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में वृद्धि के लिए निवेश कर सकते हैं। पुराने संपर्क से लाभ होगा। एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव ला सकते हैं।

कर्क- आज व्यापार को लेकर नए अनुबंध हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी राय व विचारों को लोग काफी महत्व देंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

सिंह- आज नया काम शुरु न करें। सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। दांपत्य संबंधों में अविश्वास की परिस्थिति उत्पन्न न होने दें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी मामलों में घिरने की आशंका है।

कन्या- आज आपकी परियोजनाएं समय पर पूर्ण होंगी। कारोबार में अभिनव प्रयोग करना लाभकारी हो सकता है। पहले की गई मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है।
 
तुला- आज आपको अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। संपत्ति विवादों में समझौता हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन जबरदस्त है। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे।

वृश्चिक- आज अध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे। आपके विनम्र व्यवहार के कारण व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। आपको अव्यवहारिक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

धनु- आज उत्तम जीवनशैली का आनंद लेंगे। शाम को किसी कारणवश घर में झगड़ा हो सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण काम में मन नहीं लगेगा। पुराने लोन के कारण थोड़े चिंतित हो सकते हैं। शांत और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें।

मकर- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।

कुंभ- आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। योग व प्राणायाम से मन को संभतुलित करें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। शरीर में ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। कुंठित यौन आकर्षण आपके काम में बाधा बन सकते हैं।

मीन- आज नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। अनुभवी लोगों की राय से लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।