Bareilly: ठंड का सितम जारी, आठवीं तक के सभी स्कूलों में 30 तक अवकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कड़ाके की सर्दी की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान हो रहे हैं। इसकी वजह से डीएम अविनाश सिंह के आदेश पर बीएसए डॉ. विनीता ने 29 और 30 दिसंबर को कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का अवकाश करने के निर्देश दिए हैं। 

बीएसए ने बताया कि कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त एवं अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में 30 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन करें। इस बीच अगर स्कूल में बच्चे मिले तो प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यू डायस, अपार आईडी एवं अन्य विभागीय कार्य शिक्षक- शिक्षिकाएं अपने विद्यालय में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय में रहकर पूरा करेंगे।

 

संबंधित समाचार