UP: मुठभेड़ के बाद दो गोमांस तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। गोमांस तस्करों ने रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के बाद दो गोमांस तस्कर धरे गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
 
घटना रविवार रात की है। पूरनपुर कोतवाली पुलिस कलीनगर रोड पर गांव सुखदासपुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर दो युवक संदिग्ध हालात में आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। वह बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस भी सख्त हुई और जवाबी कार्रवाई की । पुलिस की ओर से चलाई गई गोली दोनों के पैर में लगी और फिर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाइनपार कुरैशियान निवासी अफजाल और बबलू बताया। दोनों को पूरनपुर सीएचसी भेजा गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दो दिन पहले आरोपियों ने की थी गोकशी
पकड़े गए आरोपियों से पूरनपुर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद हाल ही हुई गोकशी की घटना में उनकी संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 25 दिसंबर को शेरपुर के पास एक गोवंश की हत्या की और गोमांस तस्करी को ले गए थे। गोवंश के अवशेष पानी में फेंक दिए थे। रविवार रात को भी गोकशी करने की फिराक में ही निकले थे और धरे गए। 

गोकशी के लिए चर्चित रहा है पूरनपुर, कई मददगार 
बता दें कि पूरनपुर क्षेत्र गोकशी की घटनाओं को लेकर चर्चित रहा है। लंबे समय से सफेदपोशों के संरक्षण में गोमांस तस्कर घटनाओं को अंजाम देते रहे है। कई बार पुलिस टीम पर हमला भी कर चुके है। मगर, अब बीते कुछ सालों में लगातार गोमांस तस्करों पर सख्त एक्शन चल रहा है। शासन प्रशासन की सख्त कार्रवाई के बाद भी घटनाएं कम तो हुई लेकिन पूर्णतया रोकथाम नहीं हो सकी है। कुछ जिम्मेदार भी मददगार के तौर पर पूर्व में उजागर हो चुके हैं। पुलिस तस्करों पर सख्त हुई लेकिन अभी भी चर्चा है कि कई मददगारों की शह है, जिनपर पुलिस का शिकंजा नहीं कसा जा सका है।

संबंधित समाचार