Bareilly: भवन निर्माण को यूनिफाइड पोर्टल से 15 दिन में सभी विभागों से मिलेगी एनओसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीडीए से भूखंड लेने पर अन्य विभागों की एनओसी लेने के लिए आवेदकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। अब बरेली विकास प्राधिकरण यानी बीडीए ने इस व्यवस्था का सरलीकरण करना आरंभ कर दिया है। नक्शा पास कराने के लिए एनओसी एक यूनिफाइड पोर्टल के माध्यम से 15 दिन में उपलब्ध कराई जाएगी।

बीडीए अफसरों के अनुसार नक्शा पास कराने के लिए एनओसी के लिए आवेदक या उनके आर्किटेक्ट यूनिफाइड पार्टल पर आवेदन करेंगे। वहीं पोर्टल पर भी एनओसी प्रक्रिया की जानकारी भी ली जा सकेगी। यूनिफाइड सॉफ्टवेयर को संबंधित सॉफ्टवेयर कंपनी ने सभी विभागों के साथ साझा कर दिया है, जो कि एनओसी प्रक्रिया में शामिल हैं। 

इस संबंध में बीडीए उपाध्यक्ष डाॅ. मनिकंडन ए ने बताया कि नए बिल्डिंग बाॅयलाज लागू होने के बाद से ही एनओसी प्रक्रिया के सरलीकरण और पारदर्शी बनाने को लेकर कार्य किया जा रहा था। संबंधित कंपनी ने इस पोर्टल को संबंधित विभागों से साझा कर दिया है। नई ऑनलाइन और यूनिफाइड एनओसी व्यवस्था लागू होने से मानचित्र स्वीकृति में होने वाली अनावश्यक देरी खत्म होगी।

 

संबंधित समाचार