बरेली: जिले में दम तोड़ रही हर घर जल योजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दूषित पानी की समस्या को दूर करने के लिए शासन स्तर से हर घर जल योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत लोगों को शुद्ध पानी देने के लिए व्यवस्था की गई है, लेकिन अधिकारियों की मनमानी और अनदेखी के चलते जिले में यह योजना अभी एक कदम भी आगे …

अमृत विचार, बरेली। दूषित पानी की समस्या को दूर करने के लिए शासन स्तर से हर घर जल योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत लोगों को शुद्ध पानी देने के लिए व्यवस्था की गई है, लेकिन अधिकारियों की मनमानी और अनदेखी के चलते जिले में यह योजना अभी एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। स्थिति यह है कि अभी सर्वे का कार्य भी पूरा नहीं हो सका।

कई गांवों में दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। जिले के विशारतगंज और मीरगंज क्षेत्र में दूषित जल के चलते एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों लोग कैंसर रोग से पीड़ित हैं। वहीं, शहर के कई मोहल्लों समेत लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। सुभाषनगर, गणेशनगर, शांतिविहार, मढ़ीनाथ, कटरा चांद खां समेत कई मोहल्लों में लोग मजबूरन लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं।

इन मोहल्लों के सैकड़ों लोग प्रति माह हजारों रुपये पानी पर ही खर्च करते हैं। जबकि गरीब तबके लोग पानी खरीद कर नहीं पी पा रहे हैं। वहीं, ग्रामीण इलाके के लोग अशुद्ध पानी-पीने को ही मजबूर हैं। योजना के तहत लोगों को हर घर में पानी दिया जाना है। इसके लिए शासन स्तर से सर्वे करने के निर्देश वर्ष के शुरूआत में दे दिए गए थे, लेकिन अफसरों ने अब तक ग्रामीण इलाकों और शहरी क्षेत्र में सर्वे नहीं करवा पाया है। इससे यह योजना धराशायी होती नजर आ रही है।

जांच में 17 स्थानों पर आर्सेनिक उगल रहे नल

दो माह पहले हुई जांच में पाया गया था कि जिले में 17 स्थानों पर नलों से आर्सेनिक आ रहा है। इससे लोगों को कैंसर और लीवर संबंधित बीमारी होने का खतरा बना है। इसके बाद भी अब तक ग्रामीण इलाकों में सर्वे शुरू नहीं किया गया है।

बोले अधिकारी

गांवों में सर्वे कराया जा रहा है। वर्ष 2020-21 तक सर्वे होना है। सर्वे जल निगम की की ओर से कराया जाएगा।
धीरेन्द्र कुमार – जिला पंचायत राज अधिकारी

संबंधित समाचार