नैनीताल से भी ठंडा रहा बरेली, बढ़ी ठिठुरन
अमृत विचार, बरेली। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। सुबह से छाए घने कोहरे से मौसम काफी ठंडा हो गया। गुरुवार को नैनीताल से भी अधिक ठंडा बरेली शहर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नैनीताल का न्यूनतम तापमान …
अमृत विचार, बरेली। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। सुबह से छाए घने कोहरे से मौसम काफी ठंडा हो गया। गुरुवार को नैनीताल से भी अधिक ठंडा बरेली शहर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नैनीताल का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी ठंड और बढ़ेगी।
गुरुवार की सुबह धुंध के साथ बादल छाए रहे। कोहरा बढ़ने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।
चालक घने कोहरे के बीच वाहनों की लाइटें जलाकर धीमी गति से गुजरे। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। गुरुवार को पारा लुढ़ककर अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो अभी तक सबसे ज्यादा पारा गिरने का रिकार्ड रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक सर्दी यूं ही बरकरार रहेगी।
सड़क किनारे लोग पूरे दिन अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए तो वहीं अत्यधिक ठंड की वजह से जरूरी कार्य से ही लोग घरों से बाहर गर्म कपड़ों में लिपटकर निकले। ठंड से छुटकारा पाने के लिए लोग चाय-पकौड़ी का सहारा लेते भी नजर आए।
आने वाले दिनों में संभावित तापमान
दिनांक न्यूनतम अधिकतम ऐसा रहेगा मौसम
18 दिसंबर 4.0 16.0 सर्द दिन
19 दिसंबर 4.0 18.0 सर्द दिन
20 दिसंबर 5.0 20.0 उथला कोहरा
21 दिसंबर 7.0 21.0 उथला कोहरा
22 दिसंबर 5.0 22.0 कोहरा
23 दिसंबर 6.0 23.0 कोहरा
