मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा,कहा- पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए सरकारी योजनाओं का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

आईजीआरएस प्रकरणों में लापरवाही और अनियमितता करने वालों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ, अमृत विचार : मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में सोमवार को मंडल के सभी जनपदों के विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक आयुक्त कक्ष कार्यालय में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति तथा गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन, अपर आयुक्त न्यायिक, वर्चुअल माध्यम से मंडल के समस्त जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा में मंडलायुक्त ने कहा कि अनियमितता और लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रकरणों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं को कॉल करके उनका फीडबैक लेने के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने मंडल के समस्त जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को शीतलहर के दौरान रैनबसेरों, आश्रय केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैनबसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त कंबल, गरम पानी, प्रकाश, हीटर एवं सुरक्षा की व्यवस्था हो।

 

संबंधित समाचार