Lucknow News: 19 सदस्यीय नेपाली प्रशिक्षु दल का महानिरीक्षक ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के 19 सदस्यीय प्रशिक्षु अधिकारियों का सोमवार को महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय रत्न संजय ने स्वागत किया। 31 दिसम्बर तक सीमांत लखनऊ में प्रशिक्षण-अध्ययन भ्रमण पर आये इस दल का नेतृत्व शम्भु सुवेदी, उप-महानिरीक्षक, एपीएफ नेपाल द्वारा किया जा रहा है।

साेमवार को महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय की अध्यक्षता में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा एपीएफ नेपाल के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, सीमा प्रबंधन, सूचना आदान-प्रदान एवं आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान नेपाली प्रशिक्षु अधिकारियों को क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर, उससे संबद्ध वाहिनियों एवं बीओपी का भ्रमण कराने के साथ एसएसबी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान नेपाली प्रशिक्षु अधिकारियों का दल अयोध्या स्थित राम मंदिर का भी भ्रमण करेगा।

संबंधित समाचार