Moradabad: 9 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को प्राधिकरण कराया ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर मंगलवार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने फतेहपुर खडंजा रोड पर और पाकबड़ा में अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर प्लाटिंग को ध्वस्त कराया।

प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने फत्तेहपुर खडंजा रोड पर हुकुम सिंह के द्वारा लगभग 5.5 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को मौके पर पहुंच कर जेसीबी से ध्वस्त कराया। वहीं इसी क्रम में टीम ने पाकबड़ा थाने के अन्तर्गत जावेद के भट्टे के पीछे कंचन कुमार द्वारा 4 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इन दोनों मामलों में प्लाटिंग कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति एवं प्राधिकरण की अनुमति के बगैर किया पाया गया था। 

प्राधिकरण की ओर से चेतावनी दी गई कि बिना मानचित्र स्वीकृति किसी भी प्रकार की प्लाटिंग, निर्माण अथवा विकास कार्य करना पूर्णतः अवैध एवं दंडनीय है। ऐसे मामलों में प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

संबंधित समाचार