सहारनपुर : डीएम ने खनन माफियाओं को दी चेतावनी, अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने खनन माफियाओं को चेतावनी देते हुये कहा कि जिले में अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। इस बीच अवैध खनन/परिवहन में लिप्त वाहनों पर अंकुश लगाने के लिये के प्रमुख स्थलों पर सभी उप जिलाधिकारी, परिवहन विभाग एवं खनन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार शाम छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक सघन अभियान चलाते हुये कुल 233 वाहनों को चैक किया, जिनमें से 11 वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुये विभिन्न थानो में सुपुर्द किये गये, जिनमें लगभग 3.30 लाख रुपये का जुर्माना लगायाा गया। 

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा पिछले 15 दिनों में दिन-रात चैकिंग के दौरान 500 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 16 वाहन ओवरलोड/बिना परिवहन प्रपत्र के पाये जाने पर विभिन्न थानों में बन्द कराये गए। पिकेट प्वाईंट पर तैनात पुलिसकर्मियों/राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया कि उप खनिजों से भरे वाहन ओवरलोड/बिना परिवहन प्रपत्र के निकलने न पाए। इसके अतिरिक्त समस्त उप जिलाधिकारी एवं खनन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में जनपद के अन्दर कहीं पर भी उपखनिज का अवैध खनन/परिवहन न होने पाए। 

संबंधित समाचार