UP: बिलासपुर में वन विभाग की टीम गीदड़ की तलाश में जुटी...कई लोगों को कर चुका है घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। बिलासपुर में गीदड़ ने कईं लोगों पर हमला कर घायल किया था। मंगलवार को वन विभाग ने गीदड़ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने हाईवे स्थित आंबेडकर पार्क के पास सर्चिंग अभियान चलाया। 

रविवार और सोमवार को नगर में नैनीताल हाईवे पर भाखड़ा डैम के पास आंबेडकर पार्क के निकट और पुरानी तहसील रोड व सिनेमा रोड पर गीदड़ ने कई लोगों हमला किया था। इसमें छह लोगों के घायल होने की सूचना है। गीदड़ को सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, इसमें एक युवक पर पीछे से हमला कर पैर पर काट रहा है। हमले में समाजसेवी सुजाअत हुसैन खान और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार भी गीदड़ के हमले के शिकार हुए थे।

वन विभाग के रेंजर अमित कुमार ने एक विभागीय टीम गठित कर गीदड़ को पकड़ने और सुरक्षित जंगल में वापस भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंगलवार को वन दरोगा अखिलेश चंदोला के नेतृत्व में बीट प्रभारी केके शर्मा व अन्य कर्मचारियों की टीम ने नगर में आकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि टीम को कामयाबी नहीं मिली, लेकिन अभियान जारी रहेगा।

संबंधित समाचार