Bareilly: नए साल में बदले समय से चलेंगी इज्ज्तनगर मंडल की 40 ट्रेनें, यात्रा से पहले जान लें नया शेड्यूल
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की 40 ट्रेनें नए साल में नई समय सारिणी से चलेंगी। इन ट्रेनों का 1 जनवरी से विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्ताव में समय में बदलाव किया गया है। इनमें अधिकांश ट्रेनें बरेली के बरेली सिटी, इज्जतनगर और भोजीपुरा स्टेशनों से गुजरती हैं। इन स्टेशनों पर भी ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी से 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस टनकपुर स्टेशन पर 16:10 बजे के स्थान पर 16:00 बजे पहुंचेगी, 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस काठगोदाम से 15:10 बजे के स्थान पर 15:15 बजे, 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस काठगोदाम से 18:10 बजे के स्थान पर 8:15 बजे, 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस काठगोदाम से 18:10 बजे के स्थान पर 18:15 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा 12319 कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन से 09:20 बजे के स्थान पर 09:15 बजे, 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस टनकपुर से 19:40 बजे के स्थान पर 19:35 बजे, 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रामनगर से19:55 बजे के स्थान पर 19:45 बजे, 15061 कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेस कासगंज से 17:25 बजे के स्थान पर 17:20 बजे और 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस लालकुआं से 19:50 बजे के स्थान पर 19:45 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं 15063 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रामनगर से 05:30 बजे के स्थान पर 05:50 बजे, 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस टनकपुर से 08:25 बजे के स्थान पर 08:10 बजे, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस टनकपुर से 08:25 बजे के स्थान पर 08:10 बजे, 25014 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस रामनगर से 22:15 बजे के स्थान पर 22:25 बजे, 25036 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस रामनगर से 10:05 बजे के स्थान पर 09:50 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा 55302 लालकुआं-मुरादाबाद पैसेंजर लालकुआं से 08:40 बजे के स्थान पर 08:25 बजे, 55304 लालकुआं-मुरादाबाद पैसेंजर लालकुआं से 17:00 बजे के स्थान पर 16:50 बजे, 55312 लालकुआं-कासगंज पैसेंजर लालकुआं से 11:00 बजे के स्थान पर 10:45 बजे, 55313 बरेली सिटी-लालकुआं पैसेंजर बरेली सिटी से 14:25 बजे के स्थान पर 14:00 बजे, 55317 बरेली सिटी-पीलीभीत पैसेंजर बरेली सिटी से 15:05 बजे के स्थान पर 14:40 बजे, 55318 पीलीभीत-बरेली सिटी पैसेंजर पीलीभीत से 09:05 बजे के स्थान पर 09:00 बजे, 55323 पीलीभीत-टनकपुर सिटी पैसेंजर पीलीभीत से 12:35 बजे के स्थान पर 13:20 बजे, 55324 टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर टनकपुर से 10:10 बजे के स्थान पर 11:45 बजे, 55325 पीलीभीत-टनकपुर सिटी पैसेंजर पीलीभीत से 17:15 बजे के स्थान पर 17:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह 55326 टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर टनकपुर से 18:35 बजे के स्थान पर 17:50 बजे, 55327 कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर कासगंज से 11:00 बजे के स्थान पर 10:35 बजे, 55328 बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर बरेली सिटी से 17:30 बजे के स्थान पर 17:50 बजे, 55330 बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर बरेली सिटी से 17:00 बजे के स्थान पर 17:25 बजे और 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू बरेली सिटी से 18:00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17:30 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी पैसेंजर, 55339 कासगंज-अछनेरा पैसेंजर, 55349 पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर, 55357 पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर, 55363 पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर, 65310 रामनगर-मुरादाबाद मेमू, 75302 टनकपुर-बरेली सिटी डेमू में बदलाव किया गया है।
