Bareilly : नए साल में मिलेगा आराम का सफर, मुंबई और इंदौर की ट्रेनों में लगेगी एलएचबी रैक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली से संचालित तीन ट्रेनों में 1 जनवरी से एलएचबी रैक लगाई जाएगी, इससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। 14235-36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में एलएचबी रैक लगाई जाएगी। ट्रेन बरेली जंक्शन से शाम 4:35 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे वाराणसी पहुंचती है। 1 जनवरी से लागू होने वाली समय सारिणी में ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव किया गया है।

इसके अलावा 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई एक्सप्रेस और लंबी दूरी की 14320-19 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को भी एलएचबी रैक मिल गई है। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का 14 जनवरी और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का 18 फरवरी से एलएचबी रैक के साथ संचालन होगा।इसके अलावा रेलवे की नई समय सारिणी 1 जनवरी से लागू हो जाएगी। इसमें चार पैसेंजर ट्रेनों को विस्तार दिया गया है। 

26504-03 गोमती नगर-सहारनपुर-गोमती नगर वंदे भारत और 15567-68 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस की समय सारिणी में भी आंशिक बदलाव किया गया है। 62 गाड़ियों की औसत स्पीड को 20 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 15092-15091 टनकपुर-दौराई, 15135-36 छपरा-अमृतसर छपरा एक्सप्रेस की गति को भी बढ़ाया गया है। 5530-08 कासगंज-काशीपुर पैसेंजर को रामनगर और 55320-19 पीलीभीत-बरेली सिटी पैसेंजर को बरेली जंक्शन तक विस्तार दिया गया है।

ट्रेनें लेट होने से परेशान होते रहे यात्री
कोहरे में ट्रेनों के लेट होने का क्रम लगातार जारी है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनें कोहरे के चलते निरस्त रहीं। इसके अलावा 13307 गंगा सतलुज आधा घंटा, 15210 जनता एक्सप्रेस, 15006 आगरा फोर्ट, 22356 पाटलीपुत्र सुपरफास्ट समेत अन्य ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान हुए।

 

संबंधित समाचार