यूपी संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से, 56 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने संस्कृत बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। परीक्षाएं 19 फरवरी से 28 फरवरी तक दो पालियों में होंगी। पूर्व मध्यमा द्वितीय से उत्तर मध्यमा द्वितीय तक की कक्षाओं के 56 हजार से अधिक छात्र 1102 विद्यालयों से शामिल होंगे। लगभग 250 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। 22 फरवरी को रविवार होने के कारण उस दिन कोई परीक्षा नहीं होगी।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

संबंधित समाचार