18 दिसंबर 1995: जब रातों रात खेतों में उग आई हथियारों की फसल !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। 18 दिसंबर 1995 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रहस्यमय ढंग से हथियारों का जखीरा मिलने से लोग भौचक्के रह गए। पुरुलिया में जब वहां के स्थानीय लोग सुबह अपने खेतों में गए तो वहां रातों रात घातक हथियारों की फसल उग आई थी। दरअसल कुछ भारी भरकम बक्सों में आधुनिक हथियारों का …

नई दिल्ली। 18 दिसंबर 1995 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रहस्यमय ढंग से हथियारों का जखीरा मिलने से लोग भौचक्के रह गए। पुरुलिया में जब वहां के स्थानीय लोग सुबह अपने खेतों में गए तो वहां रातों रात घातक हथियारों की फसल उग आई थी। दरअसल कुछ भारी भरकम बक्सों में आधुनिक हथियारों का एक बहुत बड़ा ज़खीरा खेत मे पड़ा मिला।

इसमें सैकड़ों एके 47 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, टैंक के विध्वंसक गोले और लगभग ढाई लाख कारतूस मिले। इसे देश की सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना गया। देश की सुरक्षा एजेंसियों ने चार दिन में ही उस विमान और उसके आने के रास्ते का पता लगा लिया, जिसके जरिए ये हथियार गिराए गए थे।

संबंधित समाचार