लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ,अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। नियमित विद्यार्थी यह फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से अब 3 जनवरी तक भर सकेंगे। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेशित छात्र या छात्रा प्राप्त एनरोलमेन्ट के आधार पर अपना लॉगिन बनाकर परीक्षाफार्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण करें।

ऑनलाइन भरे गए परीक्षाफार्म का प्रिन्ट अपने संबंधित संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष या निदेशक कार्यालय में जमा करना होगा। परिसर के छात्रों को परीक्षा शुल्क नहीं जमा करना होगा। कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का एनरोलमेन्ट नंबर कॉलेज के समर्थ लॉगिन पर उपलब्ध है। कॉलेज के छात्र परीक्षाफार्म भरने से पूर्व अपने कॉलेज से सम्पर्क कर एनरोलमेन्ट नंबर प्राप्त करने के बाद ही परीक्षाफार्म भरने की प्रकिया शुरू करें। इसके अलावा प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित समस्त नियमित छात्रों को लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षाफार्म भरना होगा।

समस्या होने पर करें संपर्क

समस्या आने पर विद्यार्थी ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फार्म में किसी तरह की त्रुटि या समस्या के लिए व्हाट्सएप नंबर 7991200609, 7991200506 पर शिकायत कर सकते हैं।

 

संबंधित समाचार