Bareilly : दिवंगत विधायक श्याम को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की ओर से शुक्रवार की देर रात जारी हुए सरकारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह करीब 9.55 बजे अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे। करीब 10.30 बजे त्रिशूल पहुंचने के बाद योगी कार से करीब 10.50 बजे शक्तिनगर स्थित डॉ श्याम बिहारी के आवास पर पहुंचेंगे। 

करीब 10.50 बजे से 11.05 बजे तक योगी उनके आवास पर रहेंगे और दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही परिजनों को सांत्वना देंगे। इसके बाद 11.20 बजे त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पहुंचकर लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। इधर, मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम शुक्रवार की देर रात बरेली पहुंच गई। सुरक्षा टीम में छह एनएसजी कमांडो सहित 20 सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।

सिटी श्मशान भूमि पर दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार
विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का अंतिम संस्कार शनिवार की दोपहर 12 बजे सिटी श्मशान भूमि पर किया जाएगा। वहीं, सांसद छत्रपाल गंगवार ने बताया कि पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय हाईकमान ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को भेजा है। वह दिल्ली से चल दिए हैं। विधायक डॉ श्याम बिहारी का निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है।

संबंधित समाचार