छात्रों ने गणितीय मॉडल से रामानुजन को याद किया... गणित के कठिन सूत्रों के मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

भास्कराचार्य, आर्यभट्ट, शकुंतला देवी, मंजुल भार्गव, कापेटकर, ब्रह्मगुप्त, वराहमिहिर और रामानुजन को किया याद

लखनऊ, अमृत विचार : सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर क्यू अलीगंज में आयोजित गणित प्रदर्शनी में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने प्राचीन और आधुनिक भारतीय गणितज्ञों के योगदान को अपने गणितीय मॉडलों के माध्यम से याद किया। कठिन सूत्रों और जटिल विषयों को मॉडल में अभिव्यक्त करने की प्रतिभा देखकर दर्शक हैरान रह गए।

छात्राओं का ज्योमैट्रिकल पार्क मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा अवकलन, थ्रीडी वर्किंग मॉडल जैसे कोन, सिलेंडर, घन, पाइथागोरस थ्योरम, थेलस परिमेय, कापेटकर मॉडल, खाद्य पदार्थों से बनाए गए मॉडल, गणित के प्रयोग, कंप्यूटर, वाणिज्य और जीव विज्ञान के लगभग 350 मॉडल प्रदर्शित किए गए। बच्चों को भास्कराचार्य, आर्यभट्ट, शकुंतला देवी, मंजुल भार्गव, कापेटकर, ब्रह्मगुप्त, वराहमिहिर और श्रीनिवास रामानुजन के योगदान से भी अवगत कराया गया।

प्रखर बाजपेई, लक्ष्य, देवांश, धर्मांश, दिव्यांशी, संगम, यशिका, काव्या, आद्या, निखिल, प्रगयेश सिंह, हर्षिता, प्रथमेश पांडेय, शौर्य निगम, आदर्श सिंह आदि ने आचार्य धर्मेंद्र ओझा, अनिल सिंह, श्रद्धा पांडेय, मनीष भट्ट, गंगाधर द्विवेदी के सहयोग से मॉडल बनाए।

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री हेमचंद्र और प्रदेश निरीक्षक श्रीराम सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विविध मॉडलों और आकृतियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन करना आसान नहीं था।

संबंधित समाचार