कानपुर वेदर : पहाड़ों की हवाएं अब लाएंगी और ठिठुरन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में मंगलवार तक पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं और ठिठुरन ला सकती है। मौसम विशिषज्ञों ने संभावना जताई कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर शहर में 48 घंटे के भीतर दिखाई देगा। उधर शहर में 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 

इससे शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को गलन से शहरवासियों को राहत मिली। शहर में सुबह से ही कोहरा व गलन की वजह से लोगों को परेशानी हुई। दिन में हल्की धूप रही लेकिन धूप की आंख मिचौली ने लोगों को राहत प्रदान नहीं की। 

मौसम विशेषज्ञों ने शहर का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्सय से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में अधिकता की वजह मौसम विशेषज्ञों ने बादलों को माना है। 

उनका कहना है कि रात में बादल होने की वजह से पृथ्वी की ऊष्मा बहुत ऊपर तक नहीं जा पाती जिससे रात के तापमान में बढोतरी होती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि पहाड़ों पर इस वक्त बर्फबारी हो रही है। ऐसे में पहाड़ी हवाओं का असर शहर में भी पड़ सकता है। 

इस स्थिति में शहर में जल्द ही गलन भरी सर्दी से लोग परेशान हो सकते हैं। अगले 2 दिनों में नमी के कारण सुबह, शाम धुंध, कोहरा रह सकता है। दिन में धूप निकलने के साथ उत्तर पश्चिमी हवाएं की गति अब बढ़ने की संभावना है। कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के साथ रात, सुबह, शाम और अब दिन में भी शीत लहर और गलन रहेगी। प्रदूषण और शाम और सुबह धुंध भी नमी के कारण बनी रहेगी।

संबंधित समाचार