कड़ाके की ठंड में महज कागजों पर अलाव जलवा रहे अधिकारी, फैजुल्लागंज में किसी भी प्रमुख वार्डों में नहीं कोई इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : कड़ाके की ठंड में नगर निगम के अधिकारी सिर्फ कागजों पर अलाव जलवा रहे हैं। फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में किसी भी प्रमुख स्थान पर अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। लोगों की मांग पर सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था जांचने निकलीं तो किसी भी प्रमुख स्थान पर अलाव जलता हुआ नहीं मिला। उन्होंने दर्जनों लोगों के साथ मौर्य मार्केट भूइहारे बाबा मंदिर, जुड़वा मंदिर टाइल्स फैक्ट्री, फैजुल्लागंज पुलिस चौकी, शिवलोक पुलिस चौकी केशव नगर पुलिस चौकी, अन्ना मार्केट, फैजुल्लागंज पावर हाउस, गायत्री नगर रामलीला मैदान आदि प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।

ममता त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी कागजों पर अलाव जलवा रहे हैं और लकड़ियां बेच रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मीडिया अनुभाग के प्रभारी अखिलेश अवस्थी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राम विलास शर्मा, कार्यकारिणी सचिव सूरज कश्यप आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार