मुख्यमंत्री योगी सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल के घर से 20 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, काकोरी, अमृत विचार: दुबग्गा के आम्रपाली योजना में शुक्रवार रात मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल के बंद मकान से 3.50 लाख की नकदी और 16 लाख की ज्वैलरी चोरी कर ले गये। ड्यूटी से वापस आने के बाद घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि चोरी गया सामान करीब 20 लाख का है। सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जांच की।

उन्नाव के औरास निवासी धर्मेंद्र कुमार पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी हैं और वह इस दौरान मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हैं। धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक दुबग्गा के आम्रपाली योजना में किराए के मकान में पिछले एक साल से पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। 31 दिसंबर को पत्नी के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने वह माल थाना क्षेत्र स्थित ससुराल गए थे। परिवार ससुराल में ही रुक गया था। शुक्रवार की शाम को मकान में ताला डालकर ड्यूटी चले गए तभी चोर छत के रास्ते दरवाजे का ताला तोड़कर दाखिल हुए और अलमारी से पत्नी के 16 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। जेहटा रोड पर निर्माणाधीन मकान के लिए रखे साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी भी चोरी हो गया। शनिवार सुबह घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।

संबंधित समाचार