Bareilly: माघ मेले के चलते छह ट्रेनें होंगी प्रभावित, शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। माघ मेले के चलते मुरादाबाद मंडल की छह ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें बरेली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। मुरादाबाद मंडल ने इन ट्रेनों की सूची जारी कर दी है।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि माघ मेले के मुख्य स्नान के चलते प्रयागराज-संगम स्टेशन से ट्रेनों को ओरिजनेट, शार्ट ओरिजनेट, शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। जिसमें 14242 सहारनपुर-प्रयागराज संगम नौचंदी एक्सप्रेस, 14308 बरेली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 14230 याेग नगरी ऋषिकेश- प्रयागराज संगम एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

गुढ़वाहा में काम के चलते यातायात रहेगा बंद
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के देवरनियां- बहेड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच गुढ़वाहा गांव स्थित समपार संख्या 23/सी पर ओवर हालिंग एवं रेल पथ मरम्मत का कार्य किया जायेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस समपार 4 जनवरी की रात्रि 8.00 से अगले दिन 5 जनवरी की सुबह 6.00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। समपार का वैकल्पिक मार्ग रिछा रोड पर समपार संख्या 21/ए एवं समपार संख्या 24/सी (बिहारीपुर) से होगा।

जीएम और डीआरएम के निरीक्षण को लेकर चलती रही तैयारी
बरेली जंक्शन पर शनिवार को पूरा दिन जीएम और डीआरएम के निरीक्षण को लेकर तैयारी चलती रही। रविवार दोपहर मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राज कुमार सिंह और उत्तर रेलवे के जीएम अशोक कुमार वर्मा बरेली जंक्शन पर निरीक्षण करेंगे। जिसको लेकर साफ-सफाई जंक्शन पर चलती रही।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका