टोक्यो ओलंपिक से बाहर हुआ रूस, लगा दो साल का बैन
लुसाने/मॉस्को। डोपिंग स्कैंडल से जूझ रहे रुस के खिलाड़ी जुलाई/अगस्त 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अपने देश के राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगान के तले हिस्सा नहीं ले पाएंगे। रूस पर डोपिंग के नियमों का उल्लंघन करने का दोष सिद्ध हुआ है। हालांकि जो खिलाड़ी डोपिंग में शामिल नहीं हैं वह स्वतंत्र रूप से …
लुसाने/मॉस्को। डोपिंग स्कैंडल से जूझ रहे रुस के खिलाड़ी जुलाई/अगस्त 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अपने देश के राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगान के तले हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
रूस पर डोपिंग के नियमों का उल्लंघन करने का दोष सिद्ध हुआ है। हालांकि जो खिलाड़ी डोपिंग में शामिल नहीं हैं वह स्वतंत्र रूप से ओलंपिक में हिस्सा ले सकते हैं।
लुसाने स्थित खेल मध्यस्ता अदालत (सीएएस) ने डोपिंग मामलों को लेकर रुस पर दिसंबर 2019 में लगा चार साल का प्रतिबंध हटाकर दो साल कर दिया है और रुसी खिलाड़ी अगले दो वर्षों में टोक्यो ओलंपिक, फीफा विश्वकप फुटबॉल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अपने देश के ध्वज और राष्ट्रगान के तले हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
