Moradabad: हाईवे चौड़ीकरण को मुआवजा से अधिक कब्जाई जा रही जमीन
डिलारी, अमृत विचार। शनिवार को क्षेत्र के गांव नाखूनका में मांगों को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम ठाकुरद्वारा को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि हाईवे पर सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है जिसमें किसानों को सरकार द्वारा दिए गए मुआवजा से अधिक जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। बिजली के खंभों को जबरदस्ती किसानों की निजी जमीन पर लगाया जा रहे हैं।
किसान धरना प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों पर अड़े रहे। भीड़ को काबू करने के लिए थाना अध्यक्ष डिलारी कृष्ण कुमार भंगेला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। समस्या सुनने के लिए उप जिला अधिकारी ठाकुर द्वारा प्रीति सिंह किसानों के बीच पहुंची जिस पर किसानों ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष रोहित देवल, सावेज अली, दीपक कुमार, मुकर्रम चौधरी, अरुण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
धान तौल के नाम पर मांगी जा रही रिश्वत
गांव मानपुर साबित स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र पर किसानों की तौल न कर व्यापारियों का धान खरीदा जा रहा है। धान तौल के नाम पर किसानों से ₹100 प्रति क्विंटल कर्मचारी रिश्वत मांग रहे हैं, जिसे लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।
