Bareilly: बरेली वेटरन ने मथुरा को 84 रनों से हराया, डॉ. हरित, अभिषेक द्विवेदी और शादाब का शानदार प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मथुरा में आयोजित गौर हरि सिंघानिया क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मैच में बरेली वेटरन ने मथुरा वेटरन को 84 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

बरेली वेटरन के कप्तान राहुल कपूर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। टीम के लिए शादाब हुसैन ने 71, अभिषेक द्विवेदी ने 25 और आनंद मंडल ने 17 रनों का योगदान दिया। मथुरा के लिए अजय ठाकुर ने 4 और प्रमोद यादव ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मथुरा की पूरी टीम 90 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

बरेली की ओर से डॉ. हरित, अभिषेक द्विवेदी और राहुल कपूर ने 3-3 और रियाज आफरीदी ने 1 विकेट लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में मथुरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजेश शर्मा ने मैन ऑफ द मैच अभिषेक द्विवेदी को दिया। इस जीत पर बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के देवेश गंगवार, ओपी कोहली, डॉ. मुशाहिद हुसैन खान, रमन खन्ना, चंचल उपाध्याय, खुसरो मिर्जा, अहमद, मो. कमर, शहजाद अली, मो. चमन मौजूद रहे। फाइनल में बरेली का मुकाबला कानपुर और प्रयागराज के सेमीफाइनल के विजेता से होगा। फाइनल मैच 25 जनवरी को कानपुर में खेला जाएगा।

संबंधित समाचार