Bareilly: कमजोरी का शिकार था पति, सुहागरात को पत्नी से बनाई दूरी...मामला थाने पहुंचा तो FIR

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने पति पर शारीरिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाया है। जब महिला को शादी के बाद इसका पता चला तो उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका जेवर भी अपने पास रख लिया। महिला की तहरीर पर थाना किला पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

किला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2025 में बिशारतगंज के रहने वाले एक युवक से हुई थी। परिवार के लोगों ने शादी में आठ लाख रुपये खर्च करने के अलावा सात तोला सोने के जेवर दिए थे। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो कई दिन तक उसके पति ने उससे दूरी बनाकर रखी। महिला ने जब दूरी बनाने का कारण पूछा तो पति तबीयत ठीक नहीं होने का बहाना करता रहा। उसके बाद जब काफी समय बीत गया तो पति ने बताया कि वह शारीरिक रूप से कमजोर है। 

उसका इलाज चल रहा है। उसके बाद महिला ने कहा कि जब बीमारी थी तो झूठ बोलकर शादी क्यों की। उसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि 28 सितंबर को उसका पति और ससुराल के अन्य लोग किला स्थित उसके मायके आए। उन्होंने एक समझौता किया कि वह 5 हजार रुपये माह उसे भरण पोषण के लिए देंगे। उसके बाद मायके में ही पति और देवर ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसका जेवर भी नहीं दे रहे हैं।

 

संबंधित समाचार