मुरादाबाद: 65 साल का सपना पूरा, निर्यातक भवन तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। निर्यातक भवन का 65 साल पुराना सपना पूरा हुआ है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एमएचईए) ने जो कर दिखाया, वह यूपी में किसी ने भी अब तक नहीं किया। पीतल नगरी यूपी का इकलौता ऐसा शहर है, जहां निर्यातक भवन है। निर्यातक व हस्तशिल्पकारों को जल्द ही यह संगठन अपने प्रयासों से स्कूल और …

मुरादाबाद। निर्यातक भवन का 65 साल पुराना सपना पूरा हुआ है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एमएचईए) ने जो कर दिखाया, वह यूपी में किसी ने भी अब तक नहीं किया। पीतल नगरी यूपी का इकलौता ऐसा शहर है, जहां निर्यातक भवन है।

निर्यातक व हस्तशिल्पकारों को जल्द ही यह संगठन अपने प्रयासों से स्कूल और अस्पताल भी दे सकेगा, ऐसी उम्मीद भी की जा रही है। ईपीसीएच के महानिदेशक डा. राकेश कुमार ने निर्यातकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

दिल्ली रोड पर नया मुरादाबाद में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के निकट एमएचईए ने यह बिल्डिंग तैयार की है। निर्यातक यहां सभा, बैठक और निर्यात से जुड़ी चर्चा कर सकेंगे। एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल व उनकी टीम को इसपर बधाई दी गई।

डीजी डा. राकेश कुमार ने कहा इस संगठन के कार्यक्रम में फिरोजाबाद, सहारनपुर, आगरा आदि कई जिलों से निर्यातक शामिल होने आए। मुरादाबाद में भी अब केवल ब्रास पर काम नहीं हो रहा है। कांच, लकड़ी व अन्य कई प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। ऐसे में इस संगठन को यूपी हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिशन का नाम दिया जाना चाहिए। इसी के साथ स्कूल और अस्पताल निर्माण को लेकर नींव रखी गई। जिसका आरंभ डा. राकेश कुमार व निर्यातकों ने किया।

इस अवसर पर सांसद डा. एसटी हसन, विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, ईपीसीएच उपाध्यक्ष कमल सोनी, सीओए नीरज खन्ना, नजमुल इस्लाम, नवदुर्हमान, डा. हामिद, नबील अहमद, विनोद खन्ना, किशन लाल ढल, शकील अहमद, राजन अग्रवाल, प्रेमवीर सिंह, राकेश खन्ना आदि थे।

संबंधित समाचार