बाराबंकी में जमीन पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमला, दबंगों ने ईंट-पत्थर से दौड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में चारागाह की 28 बीघा जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम को दबंगों ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। हमले से बचने के लिए टीम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। लेखपाल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पूरा घटनाक्रम सुनियोजित षड्यंत्र बताया गया है।

जानकारी के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ निवासी राम सिंह ने नारायनपुर गांव स्थित करीब 28 बीघे सरकारी चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती किये जाने की शिकायत की थी। उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश कुमार विश्वकर्मा ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच के लिए आठ सदस्यीय टीम गठित की, गुरुवार दोपहर पहुंची टीम ने सीमांकन के लिए पैमाईश शुरू ही की थी तभी गांव से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने लाठी डंडा कुल्हाड़ी आदि लेकर दौड़ा लिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते राजस्व व पुलिस टीम मौके से भाग खड़ी हुई। 

एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश कुमारी ने मामले की लिखित शिकायत लोनीकटरा पुलिस से की। शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ उप जिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा ने थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य व राजस्व कर्मियों, पुलिस बल के साथ अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमण पर ट्रैक्टर चलवा दिया। वहीं लेखपाल की शिकायत पर प्रधान पति ज्ञान सिंह सहित 11 लोगों को नामजद करते हुए 40 से 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :
बैथू में बनेगा 152 करोड़ की लागत से 220 KV बिजली उपकेंद्र, लो वोल्टेज से राहत, औद्योगिक गलियारे को भी मिलेगी निर्बाध बिजली

संबंधित समाचार