'जीवन को हां, ड्रग्स को न' थीम पर जागरूकता दौड़... District Judge की अपील, नशे से दूर रहे युवा 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवारर को जनपद न्यायालय गेट नंबर 1 से जागरूकता दौड़ मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीवन को हां कहें, ड्रग्स को न कहें स्लोगन बैनर और तिरंगा थीम वाले गुब्बारे हवा में उड़ाकर की गई, जिसके बाद जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। 

दौड़ में स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी, उनके प्रशिक्षार्थी, पैनल अधिवक्ता, दीवानी न्यायालय कर्मचारी, पुलिस प्रशिक्षु और अन्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्पोर्ट्स ऑफिसर राजेश सोनकर, क्रिकेट कोच मयंक त्रिवेदी, बालीबाल कोच रियाज, हैंडबाल कोच पंकज पाण्डेय, एथलेटिक्स कोच कीर्ति, हिना खान एवं जूडो कोच सनील, टीआई रामयतन यादव उपस्थित रहे। 

जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशा-मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कृष्ण चंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने में सहायक हैं।

ये भी पढ़ें : 
PM Ajay Yojana: गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, कार्यों की हो सख्त मॉनिटरिंग, समिति की बैठक में बोले डीएम

संबंधित समाचार