मलेशिया ओपन में पीवी सिंधु नहीं दिखा पाईं दम, सेमीफाइनल में वांग ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कुआलालंपुरः भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का शानदार सफर शनिवार को यहां सत्र के पहले मलेशिया ओपन सुपर 1000 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की वांग झियी से सीधे गेम में हार के साथ समाप्त हो गया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु विश्व नंबर दो खिलाड़ी के दबाव को झेल नहीं पाई और 6-21, 15-21 से हार गयी।

उन्होंने मुकाबले में कई गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा पिछले साल अक्टूबर से पैर की चोट के कारण मैदान से बाहर रहीं सिंधु अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही थीं। वह दूसरे गेम में एक समय 11-6 की बढ़त के साथ वापसी कर रही थी लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का सफर भी समाप्त हो गया। सिंधु ने शुरुआत में बेहतर रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने दमदार शॉट्स लगाए और अपनी लंबी पहुंच का प्रभावी उपयोग किया।

सिंधु ने चिर-परिचित क्रॉस-कोर्ट स्मैश के दम पर तेजी से 5-2 की बढ़त बना ली, लेकिन वांग की सधी हुई नेट प्ले ने उन्हें लगातार अंक दिलाए और स्कोर बराबर हो गया। वांग की कुछ गलतियों का फायदा उठाते हुए सिंधु 9-7 से आगे निकलीं, लेकिन नेट पर चूक के कारण चीन की खिलाड़ी ने एक बार फिर वापसी करते हुए ब्रेक तक एक अंक की मामूली बढ़त हासिल कर ली। ब्रेक के बाद दोनों खिलाड़ियों को शॉट की लेंथ पर नियंत्रण रखने में परेशानी हुई और स्कोर 13-13 पर स्कोर बराबर रहा। वांग ने इसके बाद आक्रामक खेल दिखाते हुए दबाव बढ़ाया। लगातार तेज हमलों से उन्होंने सिंधु को असहज किया और सटीक शॉट के जरिए शटल को उनकी पहुंच से दूर रखने की रणनीति अपनाई। वांग ने 18-14 से आगे निकल के दौरान चार गेम प्वाइंट हासिल कर पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम की शुरुआत में सिंधु अपनी गलतियों के चलते 1-3 से पिछड़ गईं, लेकिन जल्द ही संभलते हुए आक्रामक रैली के दम पर 6-3 की बढ़त ले ली। वांग ने अंतर कम करने की कोशिश लेकिन सिंधु ने कोर्ट के कोण का बढिया इस्तेमाल करते हुए ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद वांग ने एक बार फिर आक्रामक अंदाज में वापसी की और सिंधु को तेज रैलियों में उलझाया, लेकिन सिंधु ने करार जवाब देते हुए 13-9 की बढ़त बनाए रखी।  इसके बाद सिंधु असहज गलतियां करने लगी। उनके शॉट पर शटल कोर्ट के बाहर गिरने लगा या नेट से टकराने लगा जिससे स्कोर 13-13 हो गया। चीन की खिलाड़ी ने इसके बाद बढ़त बनानी शुरू की और सिंधु दबाव में पिछड़ती चली गयी। इस दबाव के कारण उन्होंने लगातार दो बार बैकलाइन पर चूक गयी।  वांग ने  पांच मैच प्वाइंट हासिल किये और सिंधु का  शॉट बाहर जाने के साथ ही उन्होंने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर शहर से जोड़ेंगे दो-दो लेन के दो नए पुल, गंगा नदी पर निर्माण को 460 करोड़ की स्वीकृत
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का कारोबार पर असर, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी
उत्तर प्रदेश के 2 लाख से अधिक कॉलेज-यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, मिलेगी 5 लाख तक की कैशलेस इलाज सुविधा
यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में 215 करोड़ का बड़ा निवेश, योगी कैबिनेट ने टीआई मेडिकल्स को दी भूमि सब्सिडी मंजूरी
दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी