G RAM G योजना : मनरेगा पर बोले मंत्री दिनेश सिंह- विपक्ष जनता को कर रहा गुमराह

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने को लेकर विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय दिल्ली से ग्रामीण विकास के लिए भेजा गया एक रुपया भ्रष्टाचार के कारण 85 पैसे बीच में ही भेंट चढ़ जाता था और केवल 15 पैसे गांव तक पहुंचते थे लेकिन अब केंद्र से भेजे जाने वाला एक रुपया पूरा का पूरा विकास के लिए गांव में पहुंच रहा है। 

उन्होंने कहा कि संसद द्वारा विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण यानी बीवी जी रामजी अधिनियम पारित किया गया है। इस रोजगार गारंटी योजना से 100 दोनों से बढ़कर 125 दिन की रोजगार की गारंटी की गई है। वीबी जी रामजी योजना के तहत काम न मिलने पर पंजीकृत श्रमिक को बेरोजगारी भत्ता स्वत: मिलेगा। 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश की जनता को गुमराह करने वाले लोग महात्मा गांधी के नाम पर अपनी रोजी-रोटी चलाते थे। भाजपा सभी महापुरुषों का आदर सम्मान करना जानते हैं। एसआईआर की मसौदी सूची पर सवाल उठाने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब फर्जी वोट के सहारे सत्ता हासिल करने वाले का समय निकल चुका है। निर्वाचन आयोग पूरी पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची का संशोधन कराया है। बूथ लेवल तक मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स