Moradabad: भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत किया
पाकबड़ा, अमृत विचार। रविवार को दिल्ली से बरेली जाते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपाइयों ने पाकबड़ा में बाईपास पर स्वागत किया। कुछ दिन पहले बरेली में विधायक श्याम बिहारी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिनके परिजनों से मिलने के लिए वह दिल्ली से बरेली के लिए निकले थे।
जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पाकबड़ा हाईवे पहुंचा। भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, ब्लॉक प्रमुख मुरादाबाद सदर मनीष कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख बिलारी राजपाल सिंह, दिनेश सिसोदिया, राजू कालरा, चकित चौधरी, विशाल त्यागी, अभिषेक राठौर, अभिषेक ठाकुर, अभिषेक चौबे, विशाल सिंह, अभिषेक सिंह आदि शामिल रहे।
