अयोध्या: अवैध शराब की खेप समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नशे का सामान बेंचने वालों के खिलाफ अभियान में जनपद की हैदरगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 3282 शीशी अवैश शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष …

अयोध्या, अमृत विचार। नशे का सामान बेंचने वालों के खिलाफ अभियान में जनपद की हैदरगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 3282 शीशी अवैश शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी बीकापुर के कुशल निर्देशन में हैदरगंज थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा की पुलिस टीम व आबकारी टीम जनपद अयोध्या ने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे मुखबिर की सूचना पर पल्टूबीर बाबा पुल से भैरवपुर टिकरा मार्ग मोड़ पर 3282 शीशी 200 मिली लीटर अवैध अपमिश्रित शराब (कुल 656 लीटर ) व अपमिश्रण सामग्री मय वाहन बोलेरो सफेद के 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। थाना हैदरगंज में केस पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है । पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान फूलचन्द्र निवासी परोमा चौरे बाजार थाना बीकापुर व शिवम पाण्डेय निवासी शान्ती का पुरवा देवरा थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई।

दोनों अभियुक्तों से बरामदगी

1. अवैध अपमिश्रित 3282 शीशी शराब (कुल करीब 656 लीटर )
2. बार कोड कुल 178

3. ढक्कन 250 आईजीएल लाल
4. खाली 154 शीशी 200 एमएल

5. स्टीकर 168 पावर हाउस
6. यूरिया मिश्रित 3 लीटर अलग अलग बोतलो में पानी
7. पीले बोरे में 7 किग्रा यूरिया सफेद

8. एक अदद सफेद बोलेरो संख्या यूपी 44 ए.एक्स.5420

पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम

उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का रिवार्ड दिया जा रहा है। टीम में हैदरगंज थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा, एसएसआई, वीर सिंह यादव थाना बीकापुर, आबकारी निरीक्षक रानू चौधरी बीकापुर सर्किल, एसआई राजकुमार पटेल थाना हैदरगंज, कांस्टेबल गौरव उप्रेति, संदीप यादव, उमेश कुमार, ज्ञानेंद्र, शैलेष कुमार, राहुल तेवतिया, अवनीश आबकारी सिपाही बीकापुर सर्किल अयोध्या शामिल रहे।

संबंधित समाचार