पटरी पर फिर दौड़ेगी श्रीलंका के रेल, इस स्टेशन की मरम्मत में जुटा भारत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कोलंबो। चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका में भारत की सहायता से उत्तरी रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत ने महावा जंक्शन से ओमानथाई तक चक्रवात से क्षतिग्रस्त उत्तरी रेलवे लाइन के पूर्ण पुनर्निर्माण के लिए पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया है। भारत ने श्रीलंका में राहत, पुनर्निर्माण सहायता और संपर्क बहाल करने के लिए 28 नवंबर को ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया था। 

परिवहन मंत्रालय ने बताया कि काम शुरू होने के अवसर पर आयोजित समारोह में कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और परिवहन मंत्री बिमल रत्नायका उपस्थित थे। मंत्रालय के अनुसार, भारत द्वारा दिए गए 50 लाख अमेरिकी डॉलर के अनुदान से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के महावा जंक्शन पर रविवार को पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ। यह भारत द्वारा श्रीलंका को दिए गए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज के तहत परियोजनाओं के कार्यान्वयन की शुरुआत है। 

नवंबर में आए विनाशकारी चक्रवात ‘दित्वा’ ने श्रीलंका को बुरी तरह प्रभावित किया था, जिससे भीषण बाढ़ और भूस्खलन हुए थे तथा 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की श्रीलंका यात्रा के दौरान इस पैकेज की घोषणा की गई थी। श्रीलंका रेलवे के अनुसार, पुनर्निर्मित रेलवे लाइन के 14 अप्रैल को सिंहली और तमिल नववर्ष से पहले पूरी तरह से शुरू होने की उम्मीद है। 

पुनर्निर्माण कार्य भारतीय रेलवे द्वारा स्थापित भारतीय इंजीनियरिंग एवं निर्माण निगम ‘इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड’ द्वारा किया जाएगा। मंत्री रत्नायका ने कहा, “महावा जंक्शन रेलवे नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण बिंदु है। भारतीय सहायता से पांच पुल और हाथियों के आवागमन के लिए सुरंगों का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 
वेनेजुएला में फंसा भारत का मर्चेंट नेवी ऑफिसर, PM मोदी से मां की गुहार, रूसी टैंकर चालक दल में शामिल हिमाचल का लाल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म