13 जनवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज नजदीकी व्यक्तियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा करेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आप जिनके साथ अच्छा करें वही आपको महत्व न दें। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। शाम को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं।
वृष- आज नए कारोबार की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी इच्छाशक्ति आपके लिए विपरीत परिस्थितियों के बीच भी ढाल के रूप में काम करेगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कई सारे अटके काम शुरू हो सकते हैं।
मिथुन- आज अपने निर्णयों को दूसरों पर आरोपित न करें। बेरोजगार लोगों को अपनी जॉब की चिंता हो सकती है। नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। संपत्ति विवादों का समाधान निकल सकता है।
कर्क- आज अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए धन खर्च करेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आएगी। अधिकारी वर्ग आपकी अनदेखी कर सकते हैं। साहित्य की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। प्रेमीजन को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं।
सिंह- आज व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आप अपनी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हो सकते हैं। आपकी यात्रा अत्यंत सुखद रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए दोस्त बन सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाये रखें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
कन्या- आज दूसरों के मामलों में मध्यस्थता करवा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। परिजनों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों को काम से अधिक महत्व देंगे। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।
तुला- आज आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियां रहेंगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने का दबाव रहेगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक- आज व्यवसाय में आप कड़े निर्णय ले सकते हैं। विदेश से नौकरी के अवसर मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ असंतोष हो सकता है। किसी परिजन को उधार देना पड़ सकता है। श्वसन के रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
धनु- आज दिन का शुरुआती भाग आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके ऊपर पुराने ऋण को चुकाने का दबाव हो सकता है। आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रेरित हो सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिलेगा।
मकर- आज विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। संतान का व्यवहार आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी। आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है।
कुंभ- आज गुप्त शत्रुओं की वजह से कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। दूसरों के झगड़ों में मध्यस्थता न करें। ऑनलाइन कारोबार में आपको बड़ा लाभ होगा। बच्चों की परवरिश में काफी समय देंगे।
मीन- आज आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। परिवार में आंतरिक राजनीति के कारण आपको समस्या हो सकती है। अपने खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें।
