प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग पर वसूला 20,400 रुपये जुर्माना, लोगों को नगर निगम की टीम के साथ वैज्ञानिकों ने किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : नगर निगम जोन 6 में सोमवार को विशेष प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने बालागंज चौराहा, बालागंज से दुबग्गा रोड, कैम्पबेल रोड तथा माली खां सराय–हरदोई रोड के आस-पास निरीक्षण में प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग पर 20,400 रुपये जुर्माना वसूला।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग करें, जिससे शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।अभियान में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक आरके मिश्रा, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अभिजीत सिंह, नगर निगम जोन- 6 के जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राम चन्द्र यादव, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विशुद्धानन्द त्रिपाठी तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विजेता द्विवेदी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार