मुस्लिम युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा: डा. रिजवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर शुक्रवार को विकास भवन के सभागार कक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पशंखयको के अधिकारों पर चर्चा हुई। वक्फ इंस्पेक्टर रेशमीन अख्तर की अध्यक्षता में वक्ताओं ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवकों के लिए कई योजनाये संचालित कर रही। जिसमे टर्म लोन के तहत …

बाराबंकी, अमृत विचार। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर शुक्रवार को विकास भवन के सभागार कक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पशंखयको के अधिकारों पर चर्चा हुई। वक्फ इंस्पेक्टर रेशमीन अख्तर की अध्यक्षता में वक्ताओं ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवकों के लिए कई योजनाये संचालित कर रही।

जिसमे टर्म लोन के तहत बेहद कम ब्याज पर लोन देकर रोजगार से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। भाजपा अल्पशंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डाक्टर रिजवान अली ने बताया कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मौके पर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने लखनऊ में अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा टर्मलोन तहत बाराबंकी के 50 बेरोजगार युवको 74 लाख रुपया विभिन्न कारोबार के लिए वितरण किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक युवकों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं चला रही है। शिक्षा के लिए छात्रों भी न के बराबर ब्याज पर लोन दिया जा रहा है। छात्रों को शत गोगोष्ठी में मदरसा मैनेजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मो. मसीद शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष इब्राहिम अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली ने 1992 में 18 दिसंबर को इस दिन के लिए चुना था। अल्पसंख्यक धर्म, भाषा, राष्ट्रीयता या जाति के आधार पर होते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक मुशीर अहमद, मो. हसीब मुस्तफ़ा खान समेत कई लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार