बरेली: नगर निगम पर मनमाना किराया वसूलने पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जंक्शन के पास विभिन्न सराय के किरायेदारों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिला-पुरुष किरायेदारों ने संयुक्त नगर आयुक्त पर मनमाना किराया वसूलने के लिये नोटिस भेजने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग उठाई। किरायेदारों ने प्रस्ताव न देने वाले किरायेदारों को बिना किसी विधिक प्रावधान के …

अमृत विचार, बरेली। जंक्शन के पास विभिन्न सराय के किरायेदारों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिला-पुरुष किरायेदारों ने संयुक्त नगर आयुक्त पर मनमाना किराया वसूलने के लिये नोटिस भेजने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग उठाई।

किरायेदारों ने प्रस्ताव न देने वाले किरायेदारों को बिना किसी विधिक प्रावधान के अवैध कब्जेदार घोषित करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। महिलाओं ने डीएम से नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देकर अवैध कार्य को रोकने की मांग की। शनिवार से नगर निगम परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।

विपिन कुमार, मदन गोपाल, अनीस, स्नेह लता, पुष्पा, तबस्सुम, मो.असलम, राजकुमार, मोहम्मद वसीम, राजेश, परवीर, कोहिनूर रानी, नूरजहां बानो समेत 50 से अधिक महिलाएं शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंची। काफी देर तक सराय के किरायेदारों ने नारेबाजी करते हुए नगर निगम पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगाया।

बताया कि वे सब विधिवत किरायेदार हैं। सराय जंक्शन में तत्कालीन नगर पालिका परिषद के प्रशासन ने समस्त सराय विभिन्न किरायेदारों को किराये पर दी थी। उक्त सभी किरायेदारों का निधन हो चुका है। हम सब उन किरायेदारों के वारिसान हैं। महिलाओं ने दो दिन के भीतर विधि विरुद्ध कार्य करने से नहीं रोका जाता है तो हम सभी अनशन करने को मजबूर होंगे। किरायेदारों ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

संबंधित समाचार