बरेली: मुरादाबाद मंडल ने चलाईं छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
अमृत विचार, बरेली। यूपी पुलिस की तरफ से आयोजित जेल वार्डन और फायरमैन की प्रतियोगी परीक्षा की वजह से उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने 18, 19 और 20 दिसंबर एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। मंडल से 6 गाड़ियां संचालित होंगी। 19 और 20 को परीक्षा संपन्न होगी। इन्हें 18 दिसंबर की …
अमृत विचार, बरेली। यूपी पुलिस की तरफ से आयोजित जेल वार्डन और फायरमैन की प्रतियोगी परीक्षा की वजह से उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने 18, 19 और 20 दिसंबर एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। मंडल से 6 गाड़ियां संचालित होंगी। 19 और 20 को परीक्षा संपन्न होगी। इन्हें 18 दिसंबर की रात से संचालन शुरू करा दिया गया। मुरादाबाद मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि यह गाड़ियां 18-18 कोच होंगी। इनका संचालन केवल परीक्षा के लिए ही कराया जा रहा है। इसमें यात्रा करने वालों को परीक्षा से संबधित अभिलेख दिखाने होंगे।
18 दिसंबर की ट्रेनें
18 दिसम्बर को बरेली से 04301 नंबर की ट्रेन बरेली जंक्शन से रात 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन दिल्ली के लिए सुबह 04:15 बजे पहुंची। वहीं, हापुड़ से लखनऊ जाने वाली 04304 ट्रेन से हापुड़ से शाम 06:10 बजे रवाना हुई। और सुबह 04:10 बजे लखनऊ पहुंची। और सहारनपुर से लखनऊ के लिए जाने वाली 04306 स्पेशल ट्रेन सहारनपुर से शाम 06:30 बजे रवाना हुई। और सुबह 04:30 बजे लखनऊ पहुंची।
19 दिसंबर की ट्रेनें
दिल्ली से बरेली जाने वाली 04302 परीक्षा स्पेशल ट्रेन दिल्ली से शाम 06:50 बजे रवाना होगी और बरेली रात 12:10 बजे पहुंचेगी। वहीं, लखनऊ से हापुड़ को जाने वाली 04303 स्पेशल ट्रेन लखनऊ से शाम 07:00 बजे रवाना होगी और हापुड़ सुबह 03:30 बजे पहुंचेगी। इसी के साथ लखनऊ से सहारनपुर को जाने वाली 04306 स्पेशल ट्रेन लखनऊ से शाम 06:30 बजे रवाना होगी और सुबह 04:50 बजे सहारनपुर के लिए पहुंचेगी।
