Moradabad: कोहरे के कारण अनियंत्रित बस गड्ढे में गिरी, छह यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। भूतपुरी–ठाकुरद्वारा मार्ग पर गुरुवार सुबह कोहरे के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। शेरगढ़ गांव के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छह यात्री हादसे में घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही निजी बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क के दाईं ओर स्थित गड्ढे में जा समाई। बस के गड्ढे में गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी छह घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

चालक की पहचान ठाकुरद्वारा निवासी सोनू कुमार पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है। चालक का कहना है कि घने कोहरे के कारण सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे बस पर नियंत्रण नहीं रह पाया। वहीं, यात्रियों ने आरोप लगाया है कि चालक नशे की हालत में था, जिसके चलते बस अनियंत्रित हुई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात