18 जनवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज ऑफिस का महत्वपूर्ण काम आपके सामने आएगा। सोशल मीडिया पर संवेदनशील और भ्रामक पोस्टों को लाइक शेयर करने से बचें। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की तैयारी करेंगे।
वृष- आज सार्वजनिक क्षेत्रों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। निजी रिश्तों में मधुरता आएगी। अपने ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ न लादें। आपके बारे में लोगों की राय मिश्रित रहेगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन - आज आपकी प्रबल इच्छाशक्ति से सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। पदोन्नति के योग प्रबल हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी बड़ी डील से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
कर्क- आज पारिवारिक समस्याओं के कारण मन विचलित हो सकता है। छोटे उद्योग कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। गलत रास्तों का चुनाव न करें। हार्डवेयर संबंधित कारोबार में लाभ की संभावना बन रही है।
सिंह- आज सिर्फ जरूरी कार्यों को ही प्राथमिकता दें। रिश्तों को लेकर कुछ असमंजस भरी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कार्यशैली को लेकर आत्ममंथन करेंगे। दिनचर्या का बड़ा समय पढ़ने और शोध आदि में दे सकते हैं।
कन्या- आज संभव है कि आपका विचार अधिक सार्थक हो, लेकिन सही बात कहने पर भी आप निशाने पर लिए जा सकते हैं। घर के कार्यों में भी मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से बचें।
तुला- आज धीरे-धीरे अटके मामलों को सुलझा लेंगे। समाज में आपका रसूख बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। पैतृक संपदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। संतान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक- आज पूर्वनिर्धारित कार्यों की योजना समय से पहले बना लेंगे। समय का सदुपयोग करेंगे। कमीशन और इन्श्योरेंस जैसे कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। आप लोगों के लिए प्रेरणास्तोत्र बनाकर उभरेंगे। एआई फील्ड से जुड़े लोगों को जॉब में काफी मजा आएगा।
धनु- आज व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी प्रोडक्ट क्वालिटी पर ध्यान देना पड़ेगा। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। पुराने संबंधों का लाभ आपको मिलेगा।
मकर- आज आपको अचानक कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। मधुमेह के रोगियों को दवाओं के प्रयोग में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी जिम्मेदारी में करें।
कुंभ- आज व्यवसाय में नए तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी। ऑफिस में लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। पहले की गई मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा।
मीन- आज व्यापार के मामले में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम शीघ्र पूरे हो जाएंगे। जॉब के नए अवसर आपको मिल सकते हैं।
